Bareily News: बहेड़ी में दो दिवसीय 'खुशियाँ आपके द्वार' हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन शिविर शुरू
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय खुशियां आपके द्वार हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन शिविर का संस्कार बैंक्वेट हॉल में शुरू हो गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से आए प्रोफेसर ओंकार चंद ने जीवन में वास्तविक खुशी और आंतरिक शांति का महत्व को बखूबी समझाया।
मुख्य वक्ता का संदेश मुख्य वक्ता प्रो. ओंकार चंद ने कहा कि आज मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के होते हुए भी मानसिक तनाव, चिंता और अशांति का अनुभव कर रहा है। सच्ची खुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारे विचारों और आंतरिक स्थिति से जुड़ी होती है। राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से मन को शांत, सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
जीवन में सुख का अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.