Bareily News: बहेड़ी में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग दंपति की मौत
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। तेज गति से दौड़ रहे डंपर की टक्कर से मोपेड से जा रहे बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। ओवरटेक करते समय बेकाबू डंपर ने उनकी मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार की शाम के करीब छह बजे नैनीताल फोरलेन हाईवे पर हुई। यहां के गांव मकसूदनपुर निवासी 65 वर्षीय रफीक पुत्र हबीबुल्लाह अपनी 60 वर्षीय पत्नी तौफ़ीक़न के साथ रिछा स्टेशन स्थित ससुराल में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय गुड़वारा गांव के पास बरेली की दिशा से तेज गति से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करते समय उनकी मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। डंपर के पहिये से कुचल जाने पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां मौके पर राहगीर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.