Bareily News: बहेड़ी में आंगन में खड़ी बाइक व ठेले से 4000 रुपये चोरी
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। अज्ञात चोर आंगन में खड़ी बाइक रात के समय चुरा ले गए। यही नहीं ठेले में रखे बिक्री के चार हजार रुपये भी चुरा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़वारा से चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अजीत बाबू पुत्र मेवाराम ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बीती 13 अक्टूबर 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने घर में खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल बाइक चोरी कर ली। चोरों ने घर में अंदर खड़े फल के ठेले के गल्ले में रखे 4000 रुपये भी निकाल लिए। सुबह जागने पर उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने उसकी तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट दर्ज करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.