बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: भमोरा। ललितापुर गांव निवासी गुडडी देवी ने बताया कि उसके पति की 16 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने तीन बेटों के साथ रहती थी, आरोप है कि उसका बड़ा बेटा गौरव दो माह पूर्व सोनी नाम की महिला से लव मैरिज कर घर में ले आया। पत्नी के भड़काने में आकर बेटा जमीन व मकान बांटकर मनमानी ढंग से हिस्सा लेने की बात कहने लगा। विरोध करने पर दम्पति ने वृद्धा की लोहे की राड से पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं। वृद्धा की तहरीर पर पुलिस ने महिला को मेडिकल को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...