Bareily News: बहाने से बुलाकर लोहे की रॉड से हमला, चार गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: सामान ढुलवाने के बहाने बुलाकर युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल रॉड भी बरामद हुई है। सुभाषनगर के सिठौरा निवासी धर्मेंद्र गंगवार को शनिवार शाम पुष्पेंद्र, हर्षित मिश्रा, अक्षय यादव और आयुष ने फोन कर उन्हें सामान ढुलवाने के बहाने पीलीभीत रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पर बुलाया। वहां पहुंचते ही चारों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस पर धर्मेंद्र ने थाना बारादरी पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.