Bareily News: बहन के देवर संग गुजरात में मिली लापता युवती
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: भमोरा। एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई युवती गुजरात में बड़ी बहन के देवर के पास मिली है। पिता ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की एक युवती का उसकी बड़ी बहन के देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इस बात की पता नहीं था। युवती का प्रेमी गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। एक सप्ताह पूर्व युवती मौका मिलने पर अपने प्रेमी के साथ निकल गई और दोनों गुजरात पहुंच गए। पिता ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी बेटी को तलाश करने निकल गया और गुजरात पहुंचा तो उसकी बेटी कमरे पर मिली और उसका प्रेमी काम पर गया था। फोन पर प्रेमी को बुलाना चाहा, लेकिन वह नहीं आया तभी पिता बेटी को लेकर आया और पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.