बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। बहगुल नदी में बरसात का पानी आ जाने से उफना गई है। एसडीएम ने बहगुल नदी उफनाने पर कल्याणपुर गांव में खतरा देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। लगातार बारिश होने से रविवार को बहगुल नदी में पानी उफना गया। जिससे कल्याण पुर गांव में बहगुल नदी किनारे बसी आबादी को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानू प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को नजदीकी स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने नदी किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कल्याणी नदी के तेज बहाव में बहने लगे पार्षद, साथी ने बचाया यह भी पढ़ें- Bareily News: गौला बैराज से किच्छा नदी में 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा यह भी पढ़े...