Bareily News: बल्ली में जनसेवा केंद्र, दुकान व मकानों में चोरी
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: शीशगढ़। ग्राम पंचायत बल्ली में बीती रात चोरों ने पांच बंद घरों और एक दुकान को निशाना बनाया। मोहनस्वरूप सागर नत्थू लाल उर्फ ओमप्रकाश गंगवार और ब्रह्म प्रकाश के घरों में चोरी की। धर्मेंद्र कुमार के जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर सामान और रुपये चुरा ले गए। नंदन गंगवार के बंद घर में भी चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की। बोले जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.