बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: भमोरा। बल्लिया में गुरुवार को भगवान राम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। बल्लिया में चांढपुर रोड रामलीला ग्राउंड में चल रहे रामलीला मेले में भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार को भगवान राम का राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। गांव के मुख्य गलियारों में शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जय श्री राम के नारे लगा कर बल्लिया गांव को गुंजायमान किया। शोभायात्रा में भगवान राम और लक्ष्मण जी की स्वरूप में सजे कलाकारों पर फूलों को बरसाकर स्वागत किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष महेश कुमार जायसवाल, अनिल गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, विनीत गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, शैलेश वर्मा, राजेश मौर्य, नरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद पाठक, सतेन्द्र श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता आदि ने ...