बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: भमोरा। पांच दिन पहले बल्लिया-नौरंगपुर रोड किनारे बनी पानी के टैंक पर चौकीदारी करने गए डप्टा के वृद्ध बलराम दीक्षित की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस ने एक संदिग्ध नशेड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने नशा उतरने पर हत्या करने से इन्कार किया। पुलिस अब इस बात को लेकर परेशान है कि नशेड़ी नहीं तो कौन है बलराम का हत्यारा। शुक्रवार से पुलिस ने दूसरे बिंदु पर जांच शुरू कर हत्या का खुलासा करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...