Bareily News: बरेली समेत प्रदेश के 42 जिले आयुष्मान कार्ड संशोधन में सुस्त
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी दूर करने के काम में बरेली समेत प्रदेश के 42 जिलों की रफ्तार बेहद सुस्त है। प्रदेश स्तर से जारी समीक्षा में बरेली जिले ने लाभार्थी डेटा बेस मैनेजमेंट (बीडीएम) पोर्टल पर अब तक केवल 16 रिकॉर्ड प्रोसेस किए हैं। शासन ने सभी जिलों को एक माह के भीतर लंबित कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान योजना के तहत आधार और सोर्स डेटा में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग अथवा पते जैसी छोटी विसंगतियों के कारण बड़ी संख्या में पात्र लोगों के कार्ड अस्वीकृत हो रहे थे। इन खामियों को दूर करने के लिए बीडीएम पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थी के पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता संशोधित किया जा सकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.