बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में बीती रात ससुराल आए युवक की एक शराबी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दीl युवक ससुराल में बने बरामदे में सो रहा था, तभी गांव का ही हरपाल अपने साथियों के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने ताबडतोड़ प्रहार कर युवक को मौत की नींद सुला दिया, हालांकि हत्या किसी दूसरे के चक्कर में की गई हैl

हत्या की विवरण पुलिस ने बताया, बदायूं के उझानी निवासी रामरतन की ससुराल बिहारीपुर में गोवर्धन के यहां हैl रामरतन मंगलवार को अपनी ससुराल आया थाl शाम को गांव के रघुवीर और हरपाल में शराब पीकर झगड़ा हुआ थाl लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर रघुवीर को गोवर्धन के साथ भेज दिया थाl इसी बात को लेकर हरपाल रंजिश मान बैठा और उसने रात 11:00 बजे अपने साथियों के साथ कुल्हाड़ी लेकर गोवर्धन के यहां हमला कर ...