Bareily News: बरेली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, नड्डा और केशव मौर्य निकालेंगे पदयात्रा
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। पार्टी इस आयोजन के जरिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। तय कार्यक्रम के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 1:35 बजे राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह भी पढ़ें- रिजीम चेंज मुद्दे पर भाजपा की आज से पदयात्रा, लखनऊ में शिवराज, बरेली में रहेंगे जेपी नड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.