बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: वजात बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए बरेली मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत मंडल के चार जिलों में 26 नई नवजात शिशु देखभाल इकाइयां (एनबीएसयू) खोली जाएंगी। इन इकाइयों के शुरू होने से जन्म के बाद बीमार होने वाले शिशुओं को स्थानीय स्तर पर ही उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें नवजात बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल या दूसरे बड़े चिकित्सा केंद्रों तक जाना पड़ता है। मंडल के चारों जिलों में नवजात शिशुओं के उपचार की सुविधा बढ़ाने के लिए अलग-अलग संख्या में इकाइयां स्वीकृत की गई हैं। बरेली में सात, बदायूं में छह, पीलीभीत में तीन और शाहजहांपुर में दस नई इकाइयां खोली जाएंगी। इस तरह मंड...