Bareily News: बरेली ने शाहजहांपुर को हराकर जीत से की शुरुआत
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: डॉ. गौरहरी सिंघानिया मैमोरियल यूपी इंटर डिस्टीक्ट वेट्रेंस क्रिकेट लीग का जोन एक का लीग मैच रविवार को शाहजहांपुर और बरेली के बीच खेला गया। शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली की टीम ने 167 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक अनुज शर्मा 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर की टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में नाज़िम ख़ान ने 3, राठी और मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। मैच के मन ऑफ़ द मैच अनुज शर्मा दिया गया। मैच का शुभारंभ बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गंगवार और कोषाध्यक्ष डॉ. मुजाहिद हसन खान ने किया। इस जीत पर सचिव सीताराम सक्सेना, चंचल उपाध्याय, खुसरो मिर्ज़ा, सचिव ओपी कोहली, मोहम्मद कमर आदि ने टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.