Bareily News: बरेली ने फर्रुखाबाद को 24 अंकों से हराया
बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: 65वीं सीनियर पुरुष उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को फरीदपुर स्थित मानस स्थली में शुभारंभ हो गया। 30 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्रुखाबाद को 59-35 से हराया। वहीं बिजनौर, सोनभद्र, सहारनपुर, बदायूं, वाराणसी और जीबी नगर की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीते। सीतापुर को ट्रिपल टीएसी अकादमी ने 73-29 से हराया। सोनभद्र ने शामली को 75-63 और बदायूं ने हापुड़ को 58-19 से शिकस्त दी। सहारनपुर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 41-20 से हराया। बिजनौर और वाराणसी को वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम चयनित
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.