Bareily News: बरेली क्लब में होगी सीएम की सभा, पुलिस लाइन में प्रहरियों का सम्मान
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अधिकारियों ने जनसभा, ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह और अन्य संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने भी बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री 13 अक्टूबर को बरेली आ सकते हैं। हालांकि, उनके 14 अक्टूबर को आने की संभावना की भी चर्चा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बरेली क्लब मैदान पर जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वह बरेली मंडल के चारों जिलों बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के ग्राम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.