Bareily News: बरेली कॉलेज में हुई कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति की बैठक
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति बरेली कॉलेज बरेली की बैठक प्राचार्य प्रो.ओ.पी. राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के सभी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन एवं रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। बैठक में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन हेतु नियमित अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जैसे नर्सरी प्रशिक्षण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, को प्रत्येक सत्र में निरंतर संचालित होगा। अलग-अलग विषयों में नेट परीक्षा की निःशुल्क तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व छात्र परिषद की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.