बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी ने बताया कि बीए तृतीय सेमेस्टर का प्रवेश नया परीक्षा भवन के भूतल पर होगा, इसकी जिम्मेदारी डॉ. मनवीर सिंह को दी गई है। प्राणी विज्ञान समूह के विद्यार्थियों का प्रवेश जंतु विज्ञान विभाग में होगा, इसके संयोजक प्रो. रेनू चौधरी हैं। गणित समूह के विद्यार्थियों का प्रवेश भौतिक विज्ञान विभाग में होगा, इसकी जिम्मेदारी प्रो. अविनाश अग्रवाल को दी गई है। वहीं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का प्रवेश वाणिज्य विभाग में होगा और इसके संयोजक प्रो. अनूप कुमार बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में कल होगी स्पेशल बैक की प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...