Bareily News: बरेली कॉलेज में लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मतदाता की भूमिका पर प्रतियोगिता
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मतदाता की भूमिका" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 80 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के महत्व तथा जागरूक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना का विकास करना तथा मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. मोहन भूषण कल्हंस, प्रो. गजेन्द्र पाल सिंह, डॉ. रुचि अग्रवाल, कैलाश चंद्र, जुगल किशोर, डॉ. न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.