बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: ‎बरेली। बरेली कॉलेज में नो व्हीकल जोन में कार के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के प्रवेश को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बरेली कॉलेज को प्राचार्य के आदेश के बाद पूरी तरह नो व्हीकल जोन किया गया है। बावजूद इसके कार को प्रवेश देने का वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आया। बरेली कॉलेज में नो व्हीकल जोन में कार के प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सफाई दी है। वायरल वीडियो में एक कार पहले केमिस्ट्री विभाग के पास और बाद में कॉलेज परिसर में घूमती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई।

कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया पूरे मामले कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने स्...