बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बरेली कॉलेज में एक अक्तूबर गुरुवार को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय के अनुसार शिविर परीक्षा कंट्रोल कक्ष के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। इसमें कॉलेज के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। शिविर में चिकित्सीय सलाह के साथ आंखों की जांच और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। प्राचार्य ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 342 छात्र छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...