Bareily News: बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के वेतन कटौती पर आक्रोश
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में भेदभाव और कटौती को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य के अनुसार, अक्तूबर के वेतन में 14 कर्मचारियों को एक हजार रुपये की प्रस्तावित बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया गया, जबकि उनके पांच दिन का वेतन भी काट लिया गया। लिपिक अरशद हुसैन से जानकारी लेने पर इसकी पुष्टि हुई। जितेंद्र मिश्रा ने बिना पूर्व नोटिस वेतन काटने को अनुचित बताते हुए दीपावली पर बोनस की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। साथ ही प्राचार्य और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समाधान की मांग उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: लंबित पदोन्नति प्रकरण न निपटे तो 19 से होगा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.