Bareily News: बरेली कॉलेज प्रथम सेमेस्टर विद्यार्थियों के नामांकन नंबर जारी
बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के नामांकन नंबर जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने नामांकन नंबरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.bcb.ac.in पर अपलोड कर दी है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों से सूची में अपना नामांकन नंबर देखकर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अपील की है। जिन विद्यार्थियों का नामांकन नंबर सूची में उपलब्ध नहीं है, वे अपनी समस्या के समाधान के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.