Bareily News: बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने भूख हड़ताल एक सप्ताह टाली
बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने 14 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। वनस्पति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सचिव हरीश मौर्य ने बताया कि सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने 17 अगस्त को कॉलेज प्राचार्य को वार्ता के लिए बुलाया है। कर्मचारियों ने कहा कि वार्ता के दौरान श्रम अशांति न हो, इसलिए भूख हड़ताल आगे बढ़ाई गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष पूरनलाल मसीह सहित राजाराम, तेजपाल, श्रीराम, कुलदीप, ओम प्रकाश यादव, रमेश गंगवार, बच्ची देवी, धर्मेंद्र गंगवार, वीर कुमार, मोहम्मद आजम रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.