Bareily News: बरेली के दो गैंगस्टरों को कैद
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट ने थाना सुभाषनगर के गैंगस्टर सचिन ठाकुर और चनकी गोस्वामी को सश्रम दो-दो वर्ष की कैद और पांच-पांच हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई. एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने बताया कि थाना सुभाषनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष जगनारायण पांडेय ने वर्ष 2018 में मो. शांतिबिहार निवासी सचिन ठाकुर और मो.विश्वनाथपुरम निवासी चनकी गोस्वामी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी.इसकी सुनवाई विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में हुई.आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने 4 गवाह पेश कर कड़ी सजा को दलीले दी थी. यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में दो दोषियों को तीन-तीन वर्ष की सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.