बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहला दिन बरेली के नाम रहा। बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। इसमें चार स्वर्ण पदक पुरुष वर्ग और तीन स्वर्ण पदक महिला वर्ग ने हासिल किए। इसके साथ ही दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर रहे अयोध्या ने एक स्वर्ण समेत कुल चार पदक जीते। वहीं तीसरे स्थान पर रहे गोरखपुर ने तीन कांस्य पदक हासिल किए। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बरेली की अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बस्ती की ज्योति गुप्ता दूसरे और अयोध्या की रजना तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में अंजलि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। अयोध्या की पालक दूसरे और झांसी क...