बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नवी मुंबई और दिल्ली फ्लाइट भी प्रभावित हुईं। दोनों फ्लाइट 30 से 45 मिनट विलंब से बरेली आईं। नवी मुंबई की फ्लाइट ने वापसी की उड़ान भरी, लेकिन दिल्ली की फ्लाइट को बरेली एयरपोर्ट से वापसी को कैंसिल कर दिया गया। बरेली से दिल्ली की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। अब रविवार को यह फ्लाइट वापस जाएगी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते दिल्ली जाने वाले 33 यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक रविवार को सुबह से ही मौसम खराब था। नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट 30 मिनट प्रभावित रही। फ्लाइट 1.20 बजे न आकर 1:50 पर पहुंची। यह भी पढ़ें- मौसम खराबी के चलते बरेली आकर दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल, कल भरेगी उड़ान यहां से वापसी 2.20 बजे उड़ान भरती, लेकिन 30 मिनट विलंब से 2.50 बजे गई। दिल्ल...