Bareily News: बरसात में प्राथमिक विद्यालय नूराबाद की चारदीवारी का हिस्सा भरभराकर गिरा
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बीती रात्रि प्राथमिक विद्यालय नूराबाद की चारदीवारी का करीब 15 मीटर हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ ने बताया कि चारदीवारी गिरने की समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को भी जर्जर दीवार के नजदीक नहीं जाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि चारदीवारी का कुछ अन्य हिस्सा भी जर्जर स्थिति में है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रधानाचार्य के अनुसार, विद्यालय में कायाकल्प कार्य के दौरान चारदीवारी का निर्माण कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.