बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक नवाबगंज। सावन के तीसरे सोमवार को कस्बे में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ियों ने विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों का नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर और उनके प्रतिनिधि नीरेन्द्र सिंह राठौर ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया और हर ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, कस्बे में बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा भी निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक इसमें प्रदीप महंत, प...