बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: फोटो 08- बहेड़ी के गौंटिया सिंह मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं। बहेड़ी। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में खासी भीड़ भाड़ रही। लोगों ने सोमवार का व्रत रखकर मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला‌। अपने आराध्य का पूजन अर्चन करने को मंदिरों में जाने वाले शिवभक्तों का सिलसिला तड़के से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहा।यहां गौंटिया सिंह शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर, भोले बाबा की मढ़ी, चौरासी घंटा, रामलीला मैदान मंदिर, केसर मिल तुलसी मंदिर, तहसील परिसर शिव मंदिर तथा मोहल्ला शेखूपुर स्थित शिव मंदिर समेत नगर और गांवों के सभी प्रमुख मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सोमवारी पर मंदिरों में भोले बाबा की होती ...