Bareily News: बजरिया गांव में दलदल बनी सड़क
बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: बहेड़ी। बारिश होने के बाद सड़कें कीचड़युक्त हो गईं है। सड़क पर दलदल हो जाने पर राहगीरो का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त करने की मांग की है। बंजरिया गांव की सड़क ने बारिश रुकने के बाद दलदल का रूप ले लिया है। सड़क पर गड्ढे हो जाने से यहां पानी और मिट्टी भर गई। इस सड़क पर निकलने में लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। कीचड़ से कपड़े गंदे हो रहे है। स्कूल के बच्चों और राहगीरों को गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में श्रद्धालु कावड़ लेकर निकलेंगे। इस दलदली सड़क पर उन्हें गुजरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कावड़ निकलने से सड़क दुरूस्त नहीं की गई तो कावड़ ले जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी।बजरिया गांव में दलदल बनी सड़क-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.