बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बुखार का हमला बच्चों पर भी बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड सोमवार को बीमार बच्चों से फुल हो गया। यहां 34 बच्चे भर्ती हैं। अब एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करने की स्थिति बन गई है। बीते कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार के साथ ही खांसी, पेट दर्द, उलटी-दस्त की समस्या बच्चों में बढ़ रही है। सोमवार को बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में काफी भीड़ रही। 120 से अधिक बीमार बच्चों का पंजीकरण हुआ। इसमें 7 गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बुखार के साथ मरीजों में बढ़ी सांस संबंधी परेशानी जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड सोमवार को फुल हो गया। यहां 28 बेड पर 34 बच्चे भर्ती हैं। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि इस स...