Bareily News: बच्चों पर निमोनिया-बुखार का हमला तेज, ओपीडी में लगी कतार
बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में गिरावट का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड से लेकर ओपीडी तक बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ गई है। इलाज के लिए पहुंच रहे बच्चों में बुखार और निमोनिया के मामले सबसे अधिक हैं। शनिवार को भी ओपीडी में बालरोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बीते कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड का असर शुरू हो गया है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: बदलते मौसम में बच्चों पर निमोनिया और बुखार का हमला, ओपीडी में लगी कतार बुखार के साथ ही निमोनिया का हमला बच्चों पर अधिक हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को बीमार बच्चों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.