बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरेली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते निमोनिया का हमला शुरू हो गया है। निमोनिया की चपेट में आए बच्चों से जिला अस्पताल का वार्ड फुल हो गया है। वार्ड में मंगलवार को 33 बच्चे भर्ती थे। इसमें 21 बच्चे निमोनिया से पीड़ित रहे। ओपीडी में भी बड़ी संख्या में बीमार बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की काफी भीड़ रही। इसमें बुखार और सांस के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में 135 से अधिक बीमार बच्चों का भी पंजीकरण हुआ। इसमें 6 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनको भर्ती किया गया है। अस्पताल का बच्चा वार्ड मंगलवार को एक बार फिर फुल हो गया। वार्ड में मंगलावर को 33 बच्चे भर्ती रहे। इसमें निमोनिया और बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। बीते कर...