बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: नवाबगंज। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने प्राथमिक विद्यालय खंजनियां, प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरेरा पहुंचकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। उन्होंने बच्चों को कॉपी, पेंसिल और स्टेशनरी बॉक्स भेंट किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि वह पढ़ लिखकर अपने परिवार का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण चक्रवर्ती, राजेश कुमार, पल्लवी सहाय, लक्ष्मी राठौर और रूबी दिवाकर, अनिता गंगवार, शिवाली, आंगलेश कुमारी, सोमपाल, चंपा गौतमी, राधा देवी, प्रेम बाबू, प्रज्ञा पाराशरी, सीमा दीक्षित, राजेश्वरी देवी, राजेश कुमार, प्रवेश कुमार, सविता गोला, गुलशन, अनित...