Bareily News: बच्चों के विवाद में महिलाओं में मारपीट
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पड़ोसी महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुल्तानपुर निवासी बबीता का आरोप है कि गत 21 अक्टूबर की दोपहर में बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोस की रिजवाना उसके घर में घुस आई और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला घायल हो गईं। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी रिजवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.