बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: आंवला। बच्चों के विवाद में एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई, जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के पास मोहल्ला अनुपुरा के रिजवान खान ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर उनकी बहन अमीना बेगम के बच्चों की मोहल्ले के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। शिकायत करने पर पड़ोसी जावेद खान, आशू खां व पत्नी फरा ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने अमीना व उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...