Bareily News: बच्चों की कहासुनी में घर में घुस कर मारपीट
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: मीरंगज, संवाददाता। बच्चों की कहासुनी को लेकर घर में घुसकर कर कुछ लोगों ने परिवार के लोगों से जमकर मारपीट की। प्रेमवती पत्नी बाबूराम निवासी जाम का आरोप है कि 23 अक्टूबर की सुबह 6.00 बच्चों की कहासुनी को लेकर वीर सिह, भूरी, किरन एवं सुनीता निवासी जाम गालियां देते हुए उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इससे उनकों चोटें लगी हैं। परिवार के लोगों के बचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने प्रेमवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.