बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता। कक्षा 8 के बच्चे के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने पहुंची मां के साथ दबंगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा। सीओ के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । फरीदपुर के गांव जेड़ निवासी नफीसा का आरोप है कि उनका आठ वर्षीय पुत्र आरिस संतकृपाल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 29 अगस्त को स्कूल में सहपाठी आरिस के साथ मारपीट की। घर पहुंचने पर बच्चे ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद नफीसा शिकायत करने उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि बाद में इकबाल, मोबीन, साहिल उर्फ डीमका, राजा, सुभान, राजिद और नूरी पत्नी कल्लू निवासी जेड़ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए। घर में घुस आए और नफीसा व परिवार की लड़कियों के साथ मारपीट की। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स...