बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: पांच वर्षीय बच्ची को बहलाकर खेत में ले जा रहे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने शाही थाने में तहरीर दी है। दुनका निवासी बच्ची के पिता ने तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब सात बजे उसके माता-पिता बिहारीपुर रोड पर परमानंद के खेत में धान की पौध उखाड़ रहे थे। उनकी पांच वर्षीय बेटी वहां बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान रामपुर के थाना खजुरिया के चेचा मनोना गांव का युवक वहां पहुंचा। वह नशे में था। वह नमकीन का पैकेट दिखाकर उनकी बेटी को बहलाकर खेत की तरफ ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हिलसा: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार खेत में काम कर रहे लोगों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने...