बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: मौसम में हो रहे बदलाव और नमी बढ़ने के चलते तापमान में आ रही गिरावट का सेहत पर असर पड़ रहा है। बुखार, सर्दी-खांसी के साथ ही निमोनिया का हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में इस समय 20 बच्चे भर्ती हैं, जिनमें से 18 निमोनिया से पीड़ित हैं जबकि दो बच्चों को वायरल बुखार है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द के मरीज इलाज कराने पहुंचे। फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Bareily News: बच्चा वार्ड में भर्ती 20 बच्चों में 18 निमोनिया से पीड़ित वहीं, बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी में निमोनिया के लक्षण वाले बीमार बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे। अस्पता...