Bareily News: बकरियों के विवाद में मारपीट,बंधक बनाने का आरोप
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: आंवला। गांव दरावनगर में बकरियों को खेत में चराने के विवाद हो गया, जिसमें दबंगों ने एक व्यक्ति को घर में बंधक बना लिया। मामले की शिकायत की गई है।गांव की एक महिला की बकरियां गलती से गांव के व्यक्ति के खेत में चली गईं। गुस्साए व्यक्ति व परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आईं।एक अन्य मामले में गांव की ही व्यक्ति पर आरोप है कि वह पशु उसके खेतों में चराती हैं। विरोध पर आरोपियों ने गालियां दीं और महिला को घर में बंदकर धमकी दी। पीड़िता के परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को थाने लाई। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.