Bareily News: बंद पड़े रेस्टोरेंट की झोपड़ी में लगी आग
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बदायूं रोड पर बंद पड़े रेस्टोरेंट की एक झोपड़ी में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि बदायूं रोड पर पराग डेयरी के पास देसी बाइट रेस्टोरेंट है, जो इन दिनों सील है। गंगाराम नाम के व्यक्ति ने इसे किराये पर लिया था। शुक्रवार शाम बंद पड़े रेस्टोरेंट की एक झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.