Bareily News: बंदर की उछल-कूद से गिरी कच्ची दीवार, बुजुर्ग की मौत
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बदायूं। घेर में साफ-सफाई कर रहे बुजुर्ग के ऊपर बंदर के कूदने से कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर बिसौरिया गांव में हुआ। यहां के रहने वाले पप्पू उर्फ राजपाल 58 वर्ष पुत्र नत्थू लाल अपने घेर में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार पर एक बंदर कूदकर गिरा, जिससे दीवार हिलकर ढह गई। दीवार के मलबे में पप्पू उर्फ राजपाल दब गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: बंदरों की घुड़की से छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.