Bareily News: बंदरों ने किया हमला , बाइक सवार तीन लोग घायल
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: बरसेर/सिरौली।बाइक से दवा लेने जा रहे तीन लोगों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जगन्नाथपुर निवासी 22 वर्षीय शिवानी को बुखार था। दवा दिलाने के लिए उसके चाचा विनोद और बहन काजल के साथ बाइक से रामनगर सरकारी अस्पताल जा रहे थे। रास्ते बंदरों ने हमला कर दिया। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए, जिसमें विनोद, शिवानी और काजल घायल हो गए। सभी को रामनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा पर बंदरों का आतंक शिवानी के सिर और शरीर में चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.