Bareily News: बंदरों के हमले से छत से गिरी युवती, गंभीर घायल
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: सिरौली।थानाक्षेत्र के गांव सोना में शनिवार सुबह बंदरों के हमले से युवती छत से गिरकर घायल हो गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवती की बहन सरिता ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन कविता शनिवार सुबह करीब नौ बजे छत पर खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान छत पर बंदर आपस में लड़ते हुए उसकी ओर दौड़ पड़े और हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में कविता का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों की सूचना पर घायल कविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदरों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.