Bareily News: बंडिया खुर्द गांव के 300 किसानों को नहीं मिले जमीन के चक
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: फरीदपुर। रामगंगा कटरी के बंडिया खुर्द गांव में चकबंदी विभाग ने 300 किसानों को चक काट कर नहीं दिए। उनकी जमीन दूसरे लोगों को आवंटित कर दी। दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। परेशान किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करते हुए भूमि दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ के संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायत दर्ज की गईं। मौके पर केवल 6 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। मंगलवार को फरीदपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ देवयानी यादव लोगों की फरियाद सुनने पहुंची। इसी दौरान रामगंगा कटरी के बंडिया खुर्द गांव के तमाम किसान संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने बताया कि चकबंदी विभाग ने गांव में चार वर्ष पहले चकबंदी प्रक्रिया शुरू की। किसान अपने चक कटवाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.