Bareily News: बंटवारे को लेकर की जमकर मारपीट
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: मीरगंज, नथपुरा गांव में बंटवारे को लेकर चंद्रसेन एवं योगेंद्र कुमार में मंगलवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चंद्रसेन से कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इससे चंद्रसेन घायल हो गए। ग्रामीणों के बचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल चंद्रसेन ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उनको प्रताड़ित करते हैं। उनका जीना हराम कर रका है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर योगेंद्र कुमार, भगवानदास एवं पूजा निवासी नथपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.