बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रामगंगानगर आवासीय कॉलोनी में एक महिला के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने सामान और नकदी पार कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की खंडेलवालनगर कॉलोनी निवासी शीतल आजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका रामगंगानगर कॉलोनी के ब्लॉक बी स्थित फ्लैट संख्या-302 में सामान रखा था। जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा पड़ा था। घर से नकदी और सामान गायब था। आरोप है, मुड़िया अहमदनगर के जमुना प्रसाद उर्फ विशाल और अभय ने ताला तोड़कर सामान निकाला है। माामले की शिकायत पुलिस से की तो दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। चौकी से वापसी के दौरान ...